गुना नगर: रफ्तार का कहर, बेरखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार कार खंभे से भिड़ी बिजली खंभे टूटे कार में टूटफूट, 4 लोग बाल बाल बचे
गुना के धरनावदा थाना के बेरखेड़ी से मुरादपुर वाले मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। 15 अगस्त शाम को हुई घटना के 16 अगस्त सुबह वायरल वीडियो में मुरादपुर जाने वाले रास्ते पर बेरखेड़ी के पास तेज रफ्तार कर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। खंभे और बिजली तार टूट गए, कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार में बैठे चार लोग सुरक्षित हैं, करंट से बड़ा हादसा हो सकता था।