पंडारक: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा घाट पर गंगा में मिला आधा झुलसा अज्ञात शव, अमन-कुंदन की तलाश के बीच बढ़ी सनसनी
Pandarak, Patna | Sep 21, 2026 पंडारक प्रखण्ड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा घाट पर गंगा नदी में सोमवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एनटीपीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद अज्ञात शव को लगभग 4 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दे कि अथमलगोला थाना क्षेत्र से अमन और कुंदन कुमार नामक दो युवक पिछले कुछ दिनों से गायब है।