आनंदपुरी: आनन्दपुरी में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
आनंदपुरी में उपखंड स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पीएम श्री गोविंद गुरु खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद आनंदपुरी थाना पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा पीटी परेड प्रस्तुत की गई।