फर्रुखाबाद: जिले में चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, नरौरा बांध से छोड़ा गया 182978 क्यूसेक पानी
जनपद में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर स्थिर हो गया है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 136.85 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया है, जो खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे है और चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है और खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है,रविवार सुबह 8 बजे आयी केंद्रीय जल आयोग रिपोर्ट