बानसूर: पेंशन और फसल के पैसों को लेकर दादा की हत्या, पोता गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और लाठी से किया हमला
Bansur, Alwar | Sep 29, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र के डाकोड़ा गांव में पेंशन और फसल की रकम को लेकर हुए विवाद में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक गोवर्धन सिंह की हत्या उनके पोते अंकित ने कुल्हाड़ी और लाठी से वार कर की थी। वारदात के बाद आरोपी के पिता ने शव को घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर डाल दिया।