खैरलांजी: मोहगांव खुर्द में 6 लाख के गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत: रेत घाट पर ट्रैक्टर संचालकों से वसूली
वारासिवनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द में करीब 6 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर कुमार सत्यम से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और राशि की वसूली की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में चनई नदी से रेत परिवहन के दौरान करीब 24 ट्रैक्टर संचालकों से गांव के विकास कार्यों के नाम पर प्रतिदिन 450 से 500 रुपये