श्रीडूंगरगढ़: नारसीसर में 53 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिली विकास की सौगात
श्रीडूंगरगढ के नारसीसर गांव में विधायक ताराचंद सारस्वत ने 53 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उपस्वास्थ्य केंद्र तथा 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाला मेघवाल एवं नायक समाज का सामुदायिक भवन शामिल है। विधायक ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान के