पातेपुर: पातेपुर के अग्रैल गांव में भूमि विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन घायल सदर अस्पताल रेफर
पातेपुर के अग्रैल गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की शाम 6 बजे के करीब अस्पताल कर्मी ने बताया कि तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक अधेड़ की स्थिति काफी गंभीर थी। इस मामले में पुलिस को आवेदन अप्राप्त