खुरई: रीठोर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रोजगार सहायक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Khurai, Sagar | Aug 16, 2026 रविवार को रीठोर के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार रोजगार सहायक रघुराज सिँह गंभीर घायल हो गये उनका जबड़ा पूरी तरह से टूट गया था,जानकारी देते हुए शाम 5 बजे परिजनों ने बताया कि रघुराज घर दूध लेकर जा रहे थे, टक्कर से घायल के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, सागर ले जाने से पहले ही मौत हो गई, देहात थाना पुलिस जाँच में जुटी