Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

"विकास की गंगा में आश्वासनों का पुल, जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे ग्रामीण" 🚨 TopFan DM Uttarkashi जिले के नौगांव विकासखंड के तलड़ा गांव में ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। वर्ष 2023 की आपदा में कमल नदी पर बनी आरसीसी पुलिया बह गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर अस्थायी पुलिया भी बह जाती है। ऐसे में ग्रामीण मानव श्रृंखला बनाकर नदी पार करते हैं। इससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2025 में भी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर पुलिया निर्माण की मांग उठाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया न होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की आवाजाही और किसानों की नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गांव का संपर्क कई बार पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। #Uttarkashi #Naugaon #TaldaVillage #BridgeIssue #UttarakhandNews #GroundReport #RuralIndia #DisasterImpact #PahadSamachar #HumanChain #VillageNews #BridgeConstruction #UttarakhandUpdates

Puraula, Uttarkashi | Jun 11, 2026

MORE NEWS

कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल लगाए बधाई गंभीर आरोप 
सुनिए क्या कहा..

कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल लगाए बधाई गंभीर आरोप सुनिए क्या कहा..

Puraula, Uttarkashi | Aug 17, 2026

रंवाई विश्वविद्यालय ओर मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आजाद पंचायत का गठन 15 सितंबर से बड़े जन आंदोलन की तैयारी ....

रंवाई विश्वविद्यालय ओर मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आजाद पंचायत का गठन 15 सितंबर से बड़े जन आंदोलन की तैयारी ....

Puraula, Uttarkashi | Aug 16, 2026

उत्तरकाशी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

पूरे उत्तरकाशी जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया।

जिलेभर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी, देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए आजादी के पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

वहीं जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

पूरे जनपद में तिरंगे की शान, देशभक्ति का जोश और आजादी के पर्व का उत्साह देखने को मिला।
#उत्तरकाशी #स्वतंत्रतादिवस #80वांस्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #15अगस्त #देशभक्ति #तिरंगा #उत्तराखंड #Uttarakhand #देशभक्तिकेजज्बे #स्कूलकार्यक्रम #सांस्कृतिककार्यक्रम #आजादीकाअमृतमहोत्सव #स्वतंत्रतासंग्राम #भारत #जयहिंद

उत्तरकाशी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्तरकाशी जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। जिलेभर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी, देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए आजादी के पर्व को उत्साह के साथ मनाया। वहीं जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। पूरे जनपद में तिरंगे की शान, देशभक्ति का जोश और आजादी के पर्व का उत्साह देखने को मिला। #उत्तरकाशी #स्वतंत्रतादिवस #80वांस्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #15अगस्त #देशभक्ति #तिरंगा #उत्तराखंड #Uttarakhand #देशभक्तिकेजज्बे #स्कूलकार्यक्रम #सांस्कृतिककार्यक्रम #आजादीकाअमृतमहोत्सव #स्वतंत्रतासंग्राम #भारत #जयहिंद

Puraula, Uttarkashi | Aug 15, 2026