मंझिआंव: मझिआंव थाना सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को मझिआंव थाना परिसर सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहित अन्य ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।