तिर्वा: जनख्त के ऐतिहासिक अंतरराज्यीय दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, राज्य मंत्री भी पहुंचे
Tirwa, Kannauj | Oct 1, 2026 ठठिया क्षेत्र के जनख्त गांव में ग्राम समाज की ओर से करीब एक सदी से चली आ रही दो दिवसीय अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे।