मुगलसराय: चंधासी पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात दोस्तों के साथ था नाई, सुबह मिला शव
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह 44 वर्षीय नाई मनोज शर्मा, निवासी पालपुर, शहाबगंज का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे बताया की मामले में प्रथम दृष्टया सड़क हादसे की आशंका जता रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।