हनुमान चालीसा से मिला आत्मविश्वास, बच गई 100 से ज्यादा लोगों की जान:बागेश्वर महाराज
दिव्य दरबार के दौरान बागेश्वर महाराज ने कहा कि आज हमें गर्व है हनुमान जी का भक्त और हनुमान चालीसा पढ़ने पर,कैप्टन स्मिथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई वीडियो कॉल पर बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि कैप्टन स्मिथ ने हनुमान चालीसा पाठ को लेकर जो बात कही, उस पर हमें बहुत गौरव है। बागेश्वर महाराज ने बताया कि जब जहाज क्रैश होने की स्थिति में था और उसमें 100 से ज्यादा लोग सवार थे, तब दोनों कप्तान आपस में लड़ने लगे लगे थे,तब लेकिन कैप्टन स्मिथ ने अपने अपने प्राणों की बाजी लगाकर उन 100 से अधिक लोगों की जान बचाई। प्रधानमंत्री जी ने जब वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मिथ से पूछा कि यह आत्मविश्वास कैसे आया और हवाई जहाज को कैसे कंट्रोल किया, तो उन्होंने बताया कि जब जहाज नीचे गिरने लगा, तो हमने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। हनुमान चालीसा के प्रभाव से हमें आत्मविश्वास मिला और आज हम इतने लोगों की जान बचा पाए; जो हनुमान जी की भक्ति करता है, उसके अंदर आत्मविश्वास की एक शक्ति प्रकट होती है।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Oct 4, 2026