कुरई: ढुटेरा में नाली निर्माण पर उठे सवाल, घटिया काम और इंजीनियर की गैरमौजूदगी के आरोप
Kurai, Seoni | Sep 29, 2026 सिवनी के कुरई ब्लॉक के ढुटेरा गांव में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाये है कि निर्माण में कम सरिया और कम मोटाई का मसाला इस्तेमाल होने से गिट्टियां अभी से बाहर आने लगी हैं। ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।