सैदपुर: बैनामा से पहले अंश, कब्जा और लेनदेन की जांच अनिवार्यता पर भड़के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, निकाला जुलूस
भूमि के बैनामा से पूर्व सर्किल रेट, क्रेता-विक्रेता के बीच लेनदेन, भूमि पर कब्जा और विक्रेता के अंश निर्धारण की जांच अनिवार्य किए जाने के जिलाधिकारी के निर्देश के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर से नगर स्थित सब रजिस्ट्री कार्यालय तक डीएम के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।