मुज़फ्फरनगर: स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, न्याजुपुरा में तिरंगा लहराया, शाह आलम बोले- युवाओं को जानना चाहिए इतिहास
मुजफ्फरनगर के न्याजुपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर एआईएमआईएम और मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे को सलामी देने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम ने युवाओं से आजादी का इतिहास जानने की अपील की।