शिवपुरी नगर: अमोला में पत्नी के आशिक ने पति को पीटा, विरोध करने पर 16 साल की नाबालिग साली से जबरन शादी का फरमान
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम अमोला क्रमांक 3 में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अवैध संबंधों के विरोध पर दबंग आशिक और उसके साथियों ने पति को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन हालत में पहुँचा दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पीड़ित की 16 साल की नाबालिग साली से जबरन उसी आशिक की शादी कराने का तुगलकी फरमान सुना दिया।