UP में होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा पर नया नियम, अब बताना होगा किस तेल में बना है खाना
UP में FSDA ने नया निर्देश जारी किया है। अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों को ग्राहकों को बताना होगा कि खाना किस तेल में बना है। मेन्यू में तेल की जानकारी देनी होगी, किचन की सफाई पर ध्यान देना होगा और दुकान पर खाद्य सुरक्षा कनेक्ट का QR कोड लगाना होगा ताकि ग्राहक शिकायत कर सकें।
#UttarPradesh #viralpost