हनुमानगढ़ी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
बेगूसराय। हनुमानगढ़ी इलाके में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अन्य लोगों के जरिए विवाद खड़ा करवाते हैं। हाल ही में घर के दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने और दोबारा आकर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित के अनुसार, रात में शराब के नशे में हंगामा भी किया जाता है। पीड़ित ने कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्य होने का दावा करते हुए स्थानीय थाना एवं अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
#Begusarai #Hanumangarhi #LandDispute #CrimeNews #BiharNews #जमीनविवाद #मारपीट #धमकी #NEWSOfBegusarai