बाढ़: बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
Barh, Patna | Aug 14, 2026 बाढ़ में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार करीब 11 बजे SDO गरिमा लोहिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सांसद रविशंकर प्रसाद समेत प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ANS कॉलेज से शुरू हुई यात्रा शहीद स्मारक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।