गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर के हनुमतबेड़ा में उत्पाद विभाग ने 4 अवैध चुलाई भट्ठियां ध्वस्त कीं
सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र के हनुमतबेड़ा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। उपायुक्त के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चलाए जा रह