Public App Logo
उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर के विकासखंड गैसड़ी अंतर्गत ग्रामसभा परसा पलईडीह स्थित एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक, जो अपना नाम कुशल तिवारी बता रहा है, हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहा है तथा बाइक की डिग्गी में पत्थर होने का भी दावा किया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नोट: इस खबर की दैनिक स्वर आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। #बलरामपुर ब्लाक गैसड़ी समाचार - Tulsipur News