रंगरा चौक: वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भाजपा का कैंडल मार्च
‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा और भाजयुमो ने रविवार को नवगछिया में कैंडल मार्च निकाला। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में मार्च महाराज जी चौक से शुरू होकर वैशाली चौक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और कथित अनादर को राष्ट्र का अपमान बताया। वैशाली चौक पर कैंडल जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर भ