सारठ: कुकराहा के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र 2026 के सफल संचालन के लिए घंटों चली बैठक, कई अहम निर्णय लिए गए
कुकराहा ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र 2026 के सफल संचालन के लिए शुक्रवार रात 9 बजे बैठक हुई। पंडित भगवान तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने कई प्रस्ताव पारित करते श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के सुविधाजनक उपाय पर व्यापक चर्चा करते कई उपसमिति का गठन किया। प्रवेश व निकास के अलग रूट का निर्णय लिया।