बदायूं: रसूलपुर बिलहरी गांव में घरेलू कलह के चलते पूर्व प्रधान ने विषाक्त पदार्थ खाया, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Aug 13, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रसूलपुर बिलहरी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम प्रताप पुत्र केदार सिंह पूर्व प्रधान थे। घरेलू कलंह के चलते उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को घर ले गए हैं। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।