उमरेठ: मोरडोंगरी इटावा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर, तीन लोग घायल, एम्बुलेंस नहीं मिली
उमरेठ थाना क्षेत्र के मोरडोंगरी इटावा में दो बाईक की आमने सामने की भिडंत में तीन लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर बुधवार को साढे तीन बजे छिंदवाडा रिफर किया गया। इटावा निवासी एक युवक को गंभीर चोटे आई। वह बेसुध था।युवकों को छिंदवाडा रिफर करने के लिए समय पर 108 एंबुलैंस नहीं मिली। घायलों को निजी एंबुलैंस से छिंदवाडा रिफर किया गया