सदर: प्रयागराज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वीर सेनानी पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
Sadar, Allahabad | Aug 15, 2026
वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में न्यू कैंट स्थित तपोवन पार्क में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.समारोह में ब्रिगेडियर अमर यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पतंजलि योग समिति और विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।