हरनौत: सेवदह के विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत हरनौत प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय सेवदह एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय सेवदह में शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया