बिसौली: बिसौली नगर में प्रसूता की मौत पर हंगामा, हाईवे जाम, मौके पर 2 थानों की पुलिस फोर्स मौजूद
Bisauli, Budaun | Aug 16, 2026 बिसौली नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। कोट रतनपुर गांव की महिला को रविवार को 4 बजे करीब सीएचसी बिसौली लाया गया था जहाँ प्रसूता की मौत हो गई। अर्चना पत्नी मनोज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।