मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का गोहद में सफल आयोजन
शिविर में 524 प्रकरण का हुआ समाधान
मेडिकल बोर्ड में बनाए गए 7 दिव्यांगता पहचान पत्र
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का सफल आयोजन गोहद के शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय में किया गया। जिले के दूसरे जनविश्वास शिविर में कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और एसडीएम गोहद ने जनसुनवाई में 37 शिकायतें सुनी और इनके निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 649 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 524 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समग्र ई-केवायसी, संबल पंजीयन, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खाद्यान्न पर्ची से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने और इनसे संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को तत्परता से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड से लौटे निरीक्षणकर्ता अधिकारियों से उनके निरीक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान मेडिकल बोर्ड में 7 दिव्यांगता पहचान पत्र बनाए गए जबकि दो अन्य व्यक्तियों को दिव्यांगता के परीक्षण के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 206 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण किया गया। शिविर में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, दंतरोग, नेत्र रोग और असंचारी रोगों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, तथा मरीजों की पैथोलाजी और एक्सरे जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त 30 आभा आईडी, 15 आयुष्मान कार्ड, 13 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, 41 आधार निर्माण/अद्यतन तथा 6 समग्र संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में विधायक गोहद, एसडीएम गोहद और जिला परियोजना अधिकारी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 10 बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र और पोषण पुनर्वास केंद्र से लौटे 10 बच्चों को पोषण आहार किट वितरित किए। कलेक्टर ने शिविर में दो कुपोषित सैम बच्चों को पोषण आहार किट वितरित की।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
16 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026