सिरोही: युवा केवल सवाल नहीं, समस्याओं का अध्ययन भी करें: विजयानंद, माधव विश्वविद्यालय में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम संपन्न
Sirohi, Sirohi | Aug 16, 2026 जनजाति गौरव समारोह समिति, सिरोही के तत्वावधान में माधव विश्वविद्यालय में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को पूर्वजों, महापुरुषों, गौरवशाली परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना रहा।