Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*तिरंगे की शान, देश का सम्मान‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बारुण नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्रीमती इंदु देवी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा।।* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव बारुण (12 अगस्त 2026) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बारुण नगर पंचायत के निर्देशानुसार आज 12 अगस्त 2026 को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्रीमती इंदु देवी ने किया।। यात्रा हाई स्कूल बारुण से शुरू हुई और बारुण बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय तक निकाली गई। मुख्य पार्षद श्रीमती इंदु देवी के साथ शिक्षक बाबुधन सिंह, सहायक कार्यपालक पदाधिकारी जीवन कुमार, सफाई पदाधिकारी अभिषेक कुमार, जेई ओम प्रकाश पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार व शिवम कुमार, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, प्रधानाध्यापिका तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।। सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ यात्रा निकाली। इससे एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया गया।। *मुख्य पार्षद श्रीमती इंदु देवी* ने यात्रा के माध्यम से आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और *‘हर घर तिरंगा’ अभियान* के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बारुण नगर पंचायत की जनता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।। श्रीमती इंदु देवी के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया। आइए, स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और उत्साह के साथ मनाएं।। हर घर तिरंगा—हर मन राष्ट्रभक्ति। 🇮🇳 #हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaYatra #स्वतंत्रता_दिवस

Aurangabad, Aurangabad | Aug 12, 2026

MORE NEWS