गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस पर हुट्टी बाजार से हीरो मोटोकॉर्प की अधिकृत डीलरशिप शांति ऑटोमोबाइल्स ने पहली बार भव्य बाइक रैली निकाली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प की अधिकृत डीलरशिप शांति ऑटोमोबाइल्स,के द्वारा हुट्टी बाजार से शनिवार को 11 बजे शहर में पहली बार भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हीरो के सभी लोकप्रिय मॉडल्स - को प्रदर्शित किया गया। तिरंगे के रंगों से सजी बाइकों के साथ हीरो की टीम ने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश दिया।