स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह सहित शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 350 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।