वारिसनगर: 25 दिन बाद भी नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, ₹2 लाख फिरौती मांगने का दावा; परिजनों को अनहोनी की आशंका
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कसोर गांव से करीब 25 दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। घटना के बाद परिजनों ने वारिसनगर थाने में आवेदन देकर बच्ची की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी।