धामनगांव में दर्दनाक हादसा: पानी के टांके में डूबी मां-बेटी की मौत
बैतूल। जिले के धामनगांव में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के अंदर बने पानी के टांके में गिर गई। बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी टांके में उतर गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां और मासूम बेटी को एक साथ देखकर परिजन और आसपास मौजूद लोग गमगीन हो गए।
घटना ने घरों में बने पानी के टांकों, खुले गड्ढों और अन्य जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे स्थानों पर छोटे बच्चों की पहुंच रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।
अपील: घर में बने पानी के टांके, कुएं और खुले गड्ढों को मजबूत ढक्कन या सुरक्षित जाली से ढककर रखें। बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें। छोटी-सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🕯️
Betul, Betul | Sep 30, 2026