राजकीय महाविद्यालय कालका में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
पंचकूला 26 अगस्त : राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तीनों संकाय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।
प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह ने विस्तार पूर्वक महाविद्यालय के सभी नियमों एवं नवीन शिक्षण प्रणाली के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य भारत में दी जाने वाली शिक्षा को वैश्विक स्तर पर लाना है जिससे कि भारत एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बन सके। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने और अपनी आंतरिक क्षमताओं का विकास करते हुए सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न संकाय के सदस्यों ने विभिन्न पहलुओं जैसे परीक्षण और मूल्यांकन तंत्र, उपस्थिति और अनुशासन की आवश्यकता, महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कौर, रेड क्रॉस, खेलकूद संबंधी, प्लेसमेंट सेल, लाइब्रेरी, इको क्लब, स्कॉलरशिप कमेटी, कॉलेज टूर, सब्जेक्ट सोसायटी, बस पास, क्लब्स, मैगजीन, कॉलेज पोर्टल, वाई-फाई, स्मार्ट क्लासरूम, और अर्न वायल यू लर्न, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मिड टर्म एग्जाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डॉक्टर आशीष द्वारा विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ, मीड टर्म एग्जाम की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ इंदु ने महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉक्टर सुमन द्वारा छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई। डॉक्टर गुरप्रीत ने विद्यार्थियों को एनसीसी लेने के लिए प्रेरित किया और इसके लाभ बताए। असिस्टेंट प्रोफेसर सविता ने राष्ट्रीय सेवा योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। श्रीमती किरण ने पुस्तकालय सुविधाओं के बारे में बताया। डॉक्टर नीरू ने इको क्लब और बस पास सुविधा की विस्तृत जानकारी दी। असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा सिंगल द्वारा लिंग संवेदीकरण क्लब की जानकारी दी गई। प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र अटवाल द्वारा कानूनी साक्षरता क्लब की जानकारी दी गई। डॉक्टर भूप सिंह ने महाविद्यालय की वेबसाइट, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, ट्विटर के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर सुरेश ने कौशल विकास प्रकोष्ठ के बारे में बताया। श्री जगपाल ने सांस्कृतिक और ड्रामा क्लब में विद्यार्थियों को भाग देने के लिए प्रेरित किया। डॉ मनीषा खन्ना ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और ट्रैफिक इंटरप्रिटेशन क्लब के बारे में बताया।
असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू ने मंच संचालन किया। डॉक्टर बिंदु शर्मा ने सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।