पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम
Purnea East, Purnia | Oct 2, 2026
पूर्णिया के गुलाबबाग लकड़ी पट्टी निवासी सत्यनारायण शर्मा उर्फ सत्तो शर्मा को खुश्कीबाग रेलवे रैक प्वाइंट से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सत्यनारायण टोटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे और बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। घटना से उग्र स्थानीय लोगों ने गुलाबबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग