जसराना: आयु संबंधी विवाद के मामले में एका नगर पंचायत की माया देवी सागर को पद से हटाया गया
एका नगर पंचायत की अध्यक्ष माया देवी सागर को आयु संबंधी विवाद के बाद हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एसडीएम रिषभ पुंडीर ने नगर पंचायत के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को संभाल लिया है।