वार्ड क्रमांक 39 में जलभराव की समस्या का स्थल निरीक्षण
वार्ड क्रमांक 39 में जलभराव की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव के नेतृत्व में स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान वार्डवासियों के साथ नगर निगम के इंजीनियर विष्णु पाल सिंह, अशोक त्रिपाठी, शाहिद हुसैन रिंकू ,राजीव पांडे सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
वार्डवासियों ने जलभराव एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर समस्याओं का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह निरंतर संपर्क एवं स्थल निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।