भैंसदेही: नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने गणेश विसर्जन को लेकर आम नागरिकों से सुरक्षा को लेकर की अपील, सावधानी बरतने की कही बात
भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने आज गणेश विसर्जन को लेकर आम नागरिकों से अपील की और विसर्जन के दौरान सावधानी और पर्यावरण संरक्षण के दिशा-निर्देश दिए नदीयो और घाटों पर विसर्जन के बजाए घरों पर भगवान श्री गणेश विसर्जन की बात कही। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सावधानी बरतने की आम लोगों से अपील की है