गया टाउन सीडी ब्लॉक: मेला क्षेत्र में दो परिवार भिड़े,ईंट से सिर पर वार कर युवक को किया घायल,सड़क पर घायल युवक का वीडियो वायरल
गयाजी शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहमीर तकिया स्थित पंजाबी धर्मशाला के समीप मेला क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह 10 बजे दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट से सिर पर हमला किए जाने से कन्हैया रजक के पुत्र गोलू रजक गंभीर रूप से घायल हो गया।चोट लगने के बाद गोलू मूर्छित होकर गिर पड़ा।इसकी जानकारी आज दिनांक 29 सितंबर मंगलवार की सुबह 11 बजे दी गई।