#अलीगढ़#जिला अधिकारी अविनाश कुमार
#भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और युवा #मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 और 24 अक्टूबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन कैंपों में #नागरिक अपनी और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि कर सकेंगे। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
Koil, Aligarh | Oct 14, 2026