वारासिवनी: वारासिवनी में भव्य तिरंगा बाइक रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश,
वारासिवनी में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संदेश देने भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली में नगरवासियों ने उत्साह से सहभागिता की।