बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्राचीन गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में पूजा-अर्चना भी की। नीतीश कुमार ने अपने पुरोहित राम बाबू पंडा और उनके पुत्र चंदन पांडेय की सान्निध्य में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद नीतीश ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बिहारवासियों के लिए सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना भी की।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने
इस मौके पर मंदिर परिसर में मौजूद शिवभक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी नीतीश कुमार का स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के लोग पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान गौरीशंकर बैकुंठधाम प्रबंधन समिति के सचिव राजाराम सिंह नीतीश कुमार के साथ थे।
नीतीश कुमार सुरक्षा घेरे में तो थे ही, उनके पहुंचने से पहले ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस संभाल रही थी। कुल मिलाकर मुख्य मार्ग से मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नजर आया। VIP मूवमेंट को लेकर कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश रोक दिया गया था। नीतीश कुमार ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात किया। इस दौरान प्रबंधन समिति के सचिव राजाराम सिंह ने नीतीश कुमार को अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।
फ़िरोज़
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Aug 16, 2026