मोठ: शाहजहांपुर में दंपति से तमंचे के बल पर लूट, बाइक में टक्कर मारकर बदमाशों ने जेवर, नकदी और मोबाइल ले गए
Moth, Jhansi | Oct 4, 2026 झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति की बाइक में टक्कर मारकर तमंचे के बल पर लूट की। आरोप है कि बदमाश पत्नी के जेवर, पर्स, दो मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये समेत बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।