बेंगाबाद: बेंगाबाद में फारवर्ड ब्लॉक ने फहराया तिरंगा, अमर शहीदों के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के बेंगाबाद कार्यालय में शनिवार को 11 बजे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। यहां पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने ध्वजारोहण करते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्र गान 'जन गण मन...' और 'वंदे मातरम' का गान किया गया।