ललितपुर: ललितपुर शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदइंतजामी के खिलाफ कंपनी बाग से शाही रोड पर बुंदेलखंड विकास सेना का जंगी प्रदर्शन
बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व मे ललितपुर शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदइंतजामी को लेकर कंपनी बाग से निकल कर शाही रोड पर जंगी प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर कथित भ्रष्टाचार और बदइंतजामी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई । जिलाधिकारी से मांग की है कि सभी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को दूर किया जाए।