खजनी: गोरखपुर में संपर्क मार्ग टूटा, पुलिया भी क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों का आवागमन ठप, बीच सड़क पर गहरा गड्डा
गोरखपुर के खजनी ब्लॉक में बहुरीपार-पानापार से गड़ैना गांव होकर भटियारी दुघरा बाजार जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान डंपर जैसे भारी वाहनों से सड़क पर बड़े गड्ढे और टूटी पुलिया ने आवागमन मुश्किल कर दिया है। यह मार्ग करीब एक दर्जन गांवों के लिए शॉर्टकट था.